अक्टूबर… साल का वो महीना,जिससे मेरी जिंदगी की बहुत-सी यादें जुड़ी हैं कुछ पल ऐसे हैं जिन्हें याद करते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है,और कुछ ऐसे भी,जिन्हें याद करके मन कुछ देर के लिए खामोश हो जाता है लेकिन इस महीने की सबसे खूबसूरत बात यही है कि इसकी यादों में उदासी से कहीं ज्यादा खुशियाँ हैं इसलिए अक्टूबर का आना मेरे लिए सिर्फ कैलेंडर का एक पन्ना बदलना नहीं है,बल्कि जैसे पुराने दिनों का फिर से लौट आना है...!