Hindi Quote in Quotes by Nilesh Rajput

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कितना अंतर होता है I love you कहने में और I love you का उत्तर देने में।

I love you कहने में तुम सिर्फ़ उसे चाहने की तमन्ना रखते हो। उसे कहते हुए तुम्हारी नज़र सिर्फ़ उसकी हँसती हुई मुस्कुराहट को देखने के लिए तरसती है। तुम्हारा दिल ज़ोरों से धड़कता है, जैसे उसकी हाँ के बाद यह दिल सिर्फ़ उस शक्श के लिये धड़कने वाला हो।

लेकिन I love you का उत्तर देने में, तुम सबसे पहले देखते हो अपना भविष्य। फिर देखते हो अपना बीता हुआ कल, वो वक़्त, जो तुमने उसके साथ बिताया था और जब तुम खुद को उत्तर देने के क़ाबिल बना लेते हो, तो आख़िरी बार देखते हो... अपनी ही मुस्कुराहट।

और शायद यही मुस्कुराहट सबसे बड़ा अंतर है,
"I love you” कहने में और I love you का उत्तर देने में।"

Hindi Quotes by Nilesh Rajput : 112037058
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now