Hindi Quote in Shayri by Sipra Mohanty

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आधी रात की ख़ामोशी,
और यह महका हुआ अँधेरा...

दुनिया सो गई है सारी,
बस जाग रहा है इश्क़ तेरा और मेरा।

​चाँदनी ढल रही है आहिस्ता से,
साए आपस में उलझने लगे हैं।
तुम्हारी साँसों की गर्म आँच में,
मेरे सभी सब्र पिघलने लगे हैं।

​आँखों में छुपा है थोड़ा सा जुनून,
होंठों पे है एक मीठी सी प्यास।
इस आधी रात के सन्नाटे में,
बस तुम हो, मैं हूँ... और गहरा एहसास।

​रुक गया है वक़्त इस लम्हे में आकर
सितारों ने भी नज़रें चुरा ली हैं।
रात के इस दिलकश आग़ोश में,
हमने एक दूसरे में अपनी दुनिया बसा ली है।

Hindi Shayri by Sipra Mohanty : 112036417
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now