मांँ👩🍼
माँ, तू एक शब्द नहीं, तू मेरा सहारा है।माँ, तू एक शब्द नहीं, तू मेरा साया है।माँ, तू एक शब्द नहीं, तू मेरा किनारा है।
माँ, तू एक शब्द नहीं, तू मेरा जग सारा है।
माँ, तू मेरी हर खुशी की वजह है।माँ, तू मेरी हर मुश्किल में हौसला है।
माँ, तू मेरी हर दुआ का सबसे प्यारा जवाब है।
माँ, तू मेरी खामोशी को भी समझने वाली आवाज़ है।माँ, तू मेरी थकी हुई ज़िंदगी का सुकून है।
माँ, तू मेरे हर कदम पर चलती हुई दुआ है।
माँ, तू सिर्फ़ मेरी माँ नहीं, मेरी पूरी दुनिया है। ❤️
दीप ✍️✍️