अच्छाई का फायदा उठाकर क्या कर लेंगे ये लोग?
किसी सीधे-सादे इंसान को दबाकर,
उसकी चुप्पी को उसकी कमजोरी समझकर,
उसे बार-बार गलत साबित करके
आखिर कितना बड़ा बना लेंगे खुद को ये लोग?
ज्यादा से ज्यादा क्या ही कर लेंगे?
बस अपने ही खाते में पाप जमा कर लेंगे ये लोग।
- archana