किसी के अंदर वो फूल मत लगाएं जिसे आप पानी ना दे सके इंसान का दिल भी जमीन की तरह होता है उसमें जो चीज घुल जाये वो उगने लगती है अगर आप किसी के दिल में अपनी मौजूदगी का फूल लगा रहे हैं तो फिर उसे वक्त, तवज्जह, और वफ़ा का पानी भी देना होगा
सबसे बड़ा जुल्म ये है कि पहले आप किसी को अपनी मोहब्बत का आदी बनाऐं फिर अचानक उससे वो सब कुछ छीन लें जिस पर उसने जीना सीख लिया था अगर आप निभा नहीं सकते अगर आप के पास वक्त नही है तो किसी के अंदर उम्मीद का बीज भी मत बोईये क्योंकि हर फूल को पानी चाहिए होता है और हर दिल को एहसास ।