एक दिन मैं चला जाऊँगा. यह खुला आसमान, रंग बदलते बादल, कलकल बहती नदियाँ और ये झरने भी सब यहीं रहेंगे, बस मैं नहीं रहूँगा. पर उदास मत होना. आसमान में तुम्हें मेरी बाँहों का एहसास होगा,बारिश की बूँदों में मैं तुम्हें चूमूँगा और नदियों के संगीत में मेरी आवाज़ हमेशा गूँजती रहेगी…🤍:)