अगस्त
साल का सबसे खूबसूरत ये महीना,
बीते 7 महीने के बाद ये महीना तो देता है सुकून,
यही तो वो महीना है जिस का इंतजार मैं सालभर करता हूँ,
क्या कुछ नहीं मिला इस महीने में,
दिल लगाया भी तो इसी महीने,
दिल टूटा भी तो इसी महीने,
कुछ तो खास बात है इस महीने में,
मेरा कुछ ना होके भी,
दिल को भाता है ये महीना...
प्यार का असली मतलब सिखाता है ये महीना,
सच में साल का सबसे खूबसूरत है ये महीना।
- अगस्त ✍️❤️💔