माँ वो माँ जिसने इस जग में मुझको जन्म दिया है,
माँ वो माँ जिसने लालन-पालन का कर्म किया है,
माँ वो माँ जिसकी गोंदी में खेले, खाये, सोये,
माँ वो माँ जिसने आँखों में स्वर्णिम सपने बोये,
माँ वो माँ जिसने मुश्किल में दर - दर मंन्नत माँगी,
माँ वो माँ जो रात - रात भर मेरे खातिर जागी,
माँ वो माँ जिसने भूखे रह कर बचपन को पाला,
माँ वो माँ जिसने हर मौसम खातिर मुझको ढाला,
माँ वो माँ जिसकी आँचल में डर कर छुप जाते थे,
माँ वो माँ जिसकी गोदी में हँसते - मुस्काते थे,
माँ वो माँ जो मेरे माथे काला टीका देती,
माँ वो माँ जो थपकी देकर सारे दुख हर लेती,
माँ वो माँ जिसके पीछे मैं हिन हिन करते घूमा,
माँ वो माँ जिसने गिरने पर मेरा माथा चूमा,
माँ वो माँ जो मेरी खातिर गीले में सोती थी,
माँ वो माँ जो मुझको काँटे लगने पर रोती थी,
माँ वो माँ जिसने मुझको बचपन मे है नहलाया,
माँ वो माँ जिसने मेरे घावों को है सहलाया,