उपाय यानी कि Remedies पर प्रश्न।
--------------------------::------
प्रश्न : व्रत या उपवास के नियम पालन से ग्रह पीड़ा निवारण होता है?
उत्तर: व्रत या उपवास कुदरत और जीवन का स्वभाव नहीं है। समय ,ऋतु और शरीर के हिसाब से पोषणयुक्त और संतुलित आहार और विहार की ही महिमा है। रोग या स्वास्थ्य की तकलीफों के वक्त उपवास एक औषधि की तरह काम करता है जो चिकित्सक की सलाह अनुसार आप की मूल प्रकृति के अनुकूल होना चाहिए।
जहां तक व्रत और संकल्प की बात है इसका ग्रह पीड़ा निवारण से कोई लेना देना नहीं है। यह मान्यता और श्रद्धा आधारित नियम पालन है, इसका ज्योतिष से संबध ना बराबर है।