नारा / स्लोगन - योग दिवस
********
- इक्कीस जून विशेष है। आज योग परिवेश है।।
- योग सभी घर-घर पहुँचाओ, व्यर्थ बहाने नहीं बनाओ।।
- हर प्राणी जब योग करेगा।भारत तभी निरोग बनेगा।।
- काम संग है योग जरूरी।तभी हमारी बातें पूरी।।
- रखना हमें तनाव से दूरी। योग सभी के लिए जरूरी।।
- स्वस्थ हमें यदि रहना होगा। रिश्ता योग से रखना होगा।।
- दवा नहीं योग अपनाओ। कभी चिकित्सक पास न जाओ।।
- गाँव-गली अभियान चलाओ।योग ज्योति प्रकाश फैलाओ।।
- हर आँगन योग की शाला, हर जीवन तब हो खुशहाला।।
- वसुधैव कुटुंबकम का आधार, योग करे सारा संसार।।
- योग नहीं कोई मजबूरी।सेहत सबकी बहुत जरूरी।।
- सेहत तो हम सबका धन है।योग बड़ा बहुमूल्य रत्न है।।
- स्वस्थ जीवन का ये है योग। सबको रहना सदा निरोग।।
- बाधाएं जीवन में जितना। पास योग के रहना उतना।।
- योग सूत्र दे मधुरिम जीवन। खुशहाली हो आप सजीवन।।
सुधीर श्रीवास्तव