Hindi Quote in Funny by antima

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

महाभारत महाभारत महाभारत.......
अब होगा मेरे घर में महाभारत का युद्ध शुरू
आ गया गर्मी का मौसम लोगो के बीच होने लगी तमतम
घर का आँगन बना कुरुक्षेत्र का मैदान
AC, TV रिमोड, पानी की बोतले बने है मेरे अस्त्र शस्त्र
"लाइट कहा मर गई" से होता युद्ध का प्रारम्भ
रणघोष सुनते ही योद्धा कूदे रणभूमि में
कोई अर्जुन सा तीर कमान लिए अपने कार्यों को अंजाम दिया
कोई बना कृष्ण सा सारथी जिसने वायु शीतलक यंत्र में शीतल जल की आवश्यकता है पार्थ का उपदेश है दिया
कोई बना कर्ण सा ज़िदी जिसने कार्य ना करने की सौगंध है खाई..
तो कोई बना भीष्म सा शांत जिसने बाणों की शय्या पर भी प्रतिज्ञा निभाई।
शाम हुई युद्ध भी थमा आमरस संग रोटी से पेट भरा
आज का महाभारत का युद्ध यही समाप्त हुआ
कल फिर योद्धा रणभूमि में आएंगे
अपने साहस मनोबल का परिचय देते हुए दुश्मन सेना को धूल चटाएंगे......

✍️ अंतिमा 😊

Hindi Funny by antima : 112021318
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now