Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

**** होली ****

जब से कर ली तूने मेरे दिल की चोरी, कन्हैया, चूनर- चोली मोरी रहती है कोरी

बरसे रंग नीले पीले, लाल, गुलाल; पर काया मोरी, रह गई कोरी कि कोरी

तुझ बिन होली नहीं भाये, कौन करे ठिठोली , न कोई करे मुझसे बरजोरी

मोहन, तरस गई है अखियान मोरी, और रातो की नींदे भी तूने कर ली चोरी

अब रंग न भाये मोहे, न भावे साज- श्रंगार , मांग मोरी सुनी है, और कलाई कोरी

खेलना तू मस्ती में आज, तेरे मथुरा में होली, क्युकी आयेगी न वहां अब ब्रिजवासीयो की टोली !

"फिर भी मोરે कान्हाइ, तुझे देती हूं मैं होली की हार्दिक बधाई", रोती हुई राधिका बोली।

"अनार "

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 112017705
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now