मैं कभी जिक्र नहीं करती या शायद कह नहीं पाती।
पर मेरे पास एक नायाब हीरा है।
बेशकीमती या यू कहूँ अमूल्य
जब सारी दुनियां मेरे खिलाफ हो जाएगी न
मुझे यकीन है
उस वक्त भी वो मेरे साथ खड़ी होगी
भले ही मैं गलत हूं
वो मेरा साथ देगी।
उसके सामने मुझे किसी चीज का डर नहीं रहता।
मैं उसके लिए हर हाल में सही हूं।
❤️