Hindi Quote in Poem by Nensi Vithalani

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अपना अनमोल दिल

जब हमारे पास कुछ अनमोल होता है,
तो हम उसे हथेलियों में छुपा कर रखते हैं,
हवा से भी बचाते हैं,
कि कहीं ज़रा-सी ठोकर में टूट न जाए।

पर ये दिल भी तो अनमोल है,
जिसमें खुद रब ने अपना घर बनाया है,
फिर भी इसे हम सबसे ज़्यादा
लापरवाही से दूसरों के हाथों में दे देते हैं।

कभी शब्दों से,
कभी उम्मीदों से,
कभी बेपरवाह रिश्तों से
इसे रोज़ थोड़ा-थोड़ा तोड़ते रहते हैं।

अपना अनमोल दिल संभाल कर रखना,
क्योंकि ये काँच से भी नाज़ुक होता है,
एक बार चटक गया ना…
तो आवाज़ नहीं करता,
पर इंसान को अंदर से बिखेर देता है।

और याद रखना,
जब दिल पूरी तरह टूट जाता है,
तो मुस्कुराता हुआ चेहरा भी
कहीं न कहीं खो जाता है…

Hindi Poem by Nensi Vithalani : 112009861
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now