बात कुछ यू थी कि... एक रात पहले ही दोस्त ने प्यार का इजहार किया था,
ना ना करते हुए हमें भी उनसे प्यार हो गया था,
लेकिन दिल मानना नहीं चाहता था,
सुबह जब बैग लिए जा रही थी और आगे वो अपने दोस्तों के साथ खड़े थे,
उन्हें देख दिल की धड़कन बढ़ने लगीं,
शर्म से गाल लाल होने लगे,
और आँखें उनसे नजरे चुराने लगे,
घड़ी एडजस्ट करते हुए,
और ध्यान हटते हुए,
मैं जा रही थी लेकिन अचानक नज़ारे उठी और उनकी आंखों से जा मिली,
उनकी मुस्कुराहट का ठिकाना नहीं रहा,
और हमारा घबराना ठहर गया,
प्यार के इजहार के बाद ये थी हमारी पहली मुलाक़ात ।