Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भ्रष्टाचार विकास पार्टी
************
कल मित्र यमराज मेरे पास आया
अपना मित्र धर्म निभाया,
और मुझे भ्रष्टाचार विकास पार्टी नाम से
राजनैतिक दल बनाने का सुझाव फ़रमाया।
उसकी बात सुन मैं भड़क गया और बोला
कहीं तू मेरा दुश्मन तो नहीं हो गया है,
जो ऐसा विचार तेरे मन में आया।
इतने सारे दलों के बीच मेरे दल की कहाँ दाल गलेगी,
इन धुरंधर नेताओं के आगे
तेरे यार की नेतागीरी कौन-सा तीर मार लेगी?
यमराज ने मुझे रोका-
और शिकायती लहजे में कहने लगा-
आप में यही बड़ी कमी है
पहले ही सारा भविष्य पढ़ने लगते हैं,
बिना कुछ सोचे विचारे बकने लगते हैं।
मैं पहले ही साफ किए देता हूंँ
कि आपको कुछ भी नहीं करना है
बस! पार्टी का पंजीकरण करा कर मुझे सौंप देना है
बाकी सब मैंने सोच लिया है, कि पार्टी कैसे चलाना है
कैसे चुनाव लड़ना, लड़ाना, सरकार बनाना
और आपको प्रधानमंत्री बनाना है।
मैंने नीति, नियम, सिद्धांत सब तय कर लिया है
अपराधी, माफिया, भ्रष्टाचारी, बाहुबलियों को
टिकट देकर चुनाव लड़ाने का निर्णय कर लिया है,
और यथा संभव धन कमाना है।
ईमानदार, सिद्धांतवादियों को गले लगा कर
टिकट तो बिल्कुल नहीं देना है,
क्योंकि उनके चुनावी खर्च का बोझ
पार्टी को नहीं उठा कर पार्टी कोष खाली नहीं कराना है।
नाहक उनके सिद्धांतों, सही ग़लत के
तर्कों में नहीं हमको नहीं फँसना है,
पार्टी को नाम के अनुरूप ही आगे बढ़ाना है
भ्रष्टाचार को कानूनी जामा पहनाना है।
यमराज एक पल ठहर कर फिर बोला -
अब आप नसीहतों का पिटारा खोल मत बैठ जाना
आपको सिर्फ वही करना है, जो मैं कहता हूँ
ना-नुकुर की चाल भी अब नहीं चलिएगा
अब जो बकना है, प्रधानमंत्री बनने के बाद ही बकिएगा
तब तक प्रधानमंत्री बनने के बाद चलने-फिरने
और बोलने का जमकर अभ्यास करिए,
पार्टी क्या और कैसे करेगी?
यह सब मुझ पर छोड़ निश्चिंत हो जाइए।
विश्वास कीजिए भ्रष्टाचार विकास पार्टी
चुनावी राजनीति में भूचाल लायेगी,
पहले ही चुनाव में जीत का परचम लहराएगी,
और आपके नेतृत्व में केन्द्र की सरकार बनाएगी,
इतनी सीटें जीतकर आयेगी, कि विश्व रिकॉर्ड बनायेगी,
मोदी, योगी, शाह, नड्डा भी दंग रह जायेंगे,
अगले चुनाव के लिए अभी से
एक अदद टिकट के लिए लाइन लगाएंगे,
भ्रष्टाचार विकास पार्टी का झंडा लहरायेंगे
जिंदाबाद के नारे लगाएंगे,
और आपको अपना नेता मान इतराएंगे,
आपके प्रिय मित्र यमराज की
चाणक्य नीति का लोहा मान सिर झुकाएंगे।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112004676
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now