जो हसरतें होती थी पहले वो अब नहीं है,
तेरे आने की खुशी और जाने का गम वो अब नहीं है,
वो बेचैनी जो तेरे इंतजार से होती थी वो अब नहीं है,
जो साथ चलने में था तेरे सुकून वो अब नहीं है,
जो समझता था तेरे हर बहाने को हकीकत
और हर सफाई को यकीन,
कोई दूसरा शख्स था शायद, हम वो अब नहीं है।

Hindi Shayri by Agastya Moga : 112003994

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now