मैंने बिछाई थी दृष्टि तुम्हारे लिए
जैसे धूप बिछी होती है,
खिसकाया था उसे
जैसे देवदार की छाया खिसकती है।
घुमायी थी दृष्टि
पगडण्डियों की तरफ
जहाँ तुम्हारा आना-जाना था।
कितना जोड़-घटाना
गुणा-भाग होता है
जिन्दगी के अविभाज्य गणित में।

*** महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 112003750

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now