आप सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏🙏💐💐💐💐

करवाचौथ
--------------
मेहंदी रचाई है हाथ में
पिया मन बसे साथ में
करवा चौथ का व्रत है
चाँद मुस्कुराया नाथ में।

प्रीत की रीत बड़ी निराली है
पिया के संग ही खुशहाली है
नयन ताकते साजन को ही
चाँदनी रात बड़ी मतवाली है।

रहता इंतजार इस रात का
ख्याल है हरेक बात का
चलनी से झाँकता है चाँद
मिलन अद्भुत सौगात का ।

आभा दवे
मुंबई

Hindi Poem by Abha Dave : 112002117

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now