मैं क्या हूं ? मैं खुद को समझ नहीं पा रही,
जब अपने लिए आवाजें उठाऊं तो बदतमीज
चुप्पी छोड़ दो से चार बातें बोल लूं मैं तो
देखो यही है आजकल की लड़कियां बड़ों को कुछ समझती ही नहीं ,
न बोलूं तो उसमें भी परेशानी, घमंड भरा है
खुल कर हंस लूं तो मानो कोई बड़ा गुनाह कर दिया हो
इस लड़की में ही कोई ऐब है, चरित्र ही ठीक नहीं है,
क्या करे अब हम? खुद के मुताबिक़ मुस्कुरा कर जी भी नहीं सकते।
दो चार बातें हमें सुनाने से पहले खुद के अंदर एक बार जरूर झांक ले ,
गलती किसकी है एक बार जरूर टटोल ले ....
#हम तो अपनी मर्जी के करेंगे ही , जिंदगी एक ही मिली है खुल कर मुस्कुराएंगे ही , किसी को मुझसे परेशानी हुई तो ये उनकी प्रॉब्लम, हम तो अपनी मर्जी चलाएंगे ही ......😂
_Manshi K