प्यार:

प्यार होने में बहुत समय नहीं लगता
वह प्राण की तरह आता
प्राण की तरह जाता,
जन्म की तरह प्रकट हो
एक उल्लास भर देता है।
वह पलभर में
क्षणभर में,
पेड़ की तरह खड़ा हो जाता है।
रक्त में बह
सांसों में आ-जा,
प्रकाश की गति से
अपना ब्रह्मांड बना लेता है।
वह पलभर में
क्षणभर में,
शान्त नदी सा बहता
अनन्त से मिल लेता है।
सुर से सुर मिला
स्वरों को समेटता,
दुनिया को थपथपाता
निराकार हो जाता है।
जब चले थे
अँगुलियों पर था,
जब लौटेंगे
आँसुओं पर होगा,
जीवनभर का रिश्ता
मौन में फँसा होगा।
***
*** महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 112000017

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now