Hindi Quote in Thought by thakur swati

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"अच्छा सोचें-सुखी रहें"
🌞हमारा सुख हमारी सोच पर ही निर्भर करता है। परिस्थिति से अधिक मनस्थिति हमारे जीवन में सुख-दुःख का निर्धारण करती है। जिन्दगी से हमारी शिकायतों का कारण अभाव नहीं अपितु हमारा स्वभाव होता है। हम केवल खोने का दुःख मनाना तो जानते हैं पर पाने की खुशी नहीं। खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी ही मिले यह आवश्यक नहीं, लेकिन खुश होकर काम करोगे तो खुशी अवश्य मिलेगी यह निश्चित है।

🌞सुख-दु:ख रूपी दो नदियों के संगम का नाम ही तो जीवन है। जिन्दगी से शिकायत करने की अपेक्षा जो प्राप्त है, उसका आनंद लेना सीखो, यही जीवन की वास्तविक उपलब्धि है। शांति एवं आनंद उसी के जीवन में होता है, जिसकी दृष्टि क्या खो दिया की अपेक्षा क्या पाया, इस बात पर होती है। भीतर से प्रसन्न रहिए क्योंकि मन की प्रसन्नता तन के दुःखों को भी कम कर देती है-..!!!

Hindi Thought by thakur swati : 111999965
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now