✨ नवरात्रि की शक्ति ✨

सज गए द्वार, दीप जले हैं,
माँ के भजन हर ओर चले हैं।
सिंह पर विराजे अंबे माता,
संकट हरे, सुख सबको दे माता ।

नवरात्रि का ये पावन पर्व,
श्रद्धा से जगमग हो जाता है।
भक्ति, शक्ति और विश्वास से,
हर दिल नया उमंग पाता है।

माँ दुर्गा की कृपा बरसे,
हर दुःख-दर्द मिट जाए।
भक्ति के इस मधुर संग में,
जीवन भी सुंदर हो जाए।

Hindi Poem by Rashmi Dwivedi : 111999668
B Gov Of Guj 1 year ago

Jai jai Ambe 🙏🏻

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now