मैं आम इंसान हूँ।
राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं।
इस राजनीति ने देश के लिए किया क्या है?
देश वैसा का वैसा है।
बहुत-सी सरकार आती हैं, बहुत-सी सरकार जाती हैं,
पर देश के लिए कुछ नहीं कर पातीं।
आज भी देश वैसा का वैसा है।
मैं आम इंसान हूँ।
राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं।
मैं कभी उस देश, तो कभी इस देश जाता हूँ,
अपने साथ कुछ उम्मीदें ले जाता हूँ।
एक सरकार जाती है, फिर वैसी ही दूसरी आ जाती है।
लोगों से वोट की उम्मीद करती है,
फिर उन्हीं लोगों की उम्मीदों को खाक कर देती है।
अपना मतलब पूरा करती है,
फिर उन्हीं लोगों के सपनों को चूर कर देती है।
मैं एक आम इंसान हूँ।
राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं।
इस राजनीति ने देश के लिए किया क्या है?
देश वैसा का वैसा है।
(रूपेश)