शिक्षक 🌸
दीपक बन कर राह दिखाते,
अज्ञान तिमिर को दूर भगाते।
ज्ञान का सागर मन में भरते,
जीवन का हर पथ सुगम कर देते।
शिक्षक केवल पाठ नहीं पढ़ाते,
जीवन जीने के सूत्र सिखाते।
संस्कारों की ज्योति जलाकर,
मनुष्य को सच्चा इंसान बनाते।
उनकी वाणी से शक्ति मिलती,
उनकी छाया में राह खिलती।
श्रम, समर्पण और धैर्य का दीप,
हर दिल में जगमग कर जलती।
गुरु है तो जीवन में उजियारा,
गुरु है तो सपनों का सहारा।
उनके चरणों में है ज्ञान की धारा,
वो हैं हमारे जीवन के तारा।