प्रेम हो तुम.
वह प्रेम जो उपजा था,
राधा के ह्रदय से,
कान्हा के ह्रदय तक पहुँचने को.
सबसे अनभिज्ञ , सबसे सत्य.......

मैं पूछती हूँ खुद से,
आखिर कौन हो तुम?

वह कल्पना,
जो मेरे ह्रदय ने की थी प्रेम की
उस कल्पना का यथार्थ हो तुम,
मेरा प्रेम हो तुम।।

Hindi Shayri by Arkan : 111994673

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now