🎶 खोए बिना कुछ पाया नहीं जाता 🎶



कुछ छूट गए, कुछ रूठ गए,

कान्हा ने सब छोड़ दिए…

प्रेम, धर्म और सत्य की खातिर,

अपने सुख भी तोड़ दिए।



खोए बिना कुछ पाया नहीं जाता,

त्याग बिना सुख लाया नहीं जाता। 🎵



माँ का आँचल, गोकुल की गली,

सबसे दूरी बनाई थी।

मथुरा, कुरुक्षेत्र की राहों में,

कर्तव्य निभाई थी।



खोए बिना कुछ पाया नहीं जाता,

त्याग बिना सुख लाया नहीं जाता। 🎶



🌹 राधा का प्रेम था अनुपम,

हर श्वास में कान्हा का नाम।

दूरी के बाद भी प्रेम अमर,

आज भी गूँजता राधा-श्याम। 🌹



खोए बिना कुछ पाया नहीं जाता,

त्याग बिना सुख लाया नहीं जाता। 🌸



हर मुस्कान में छिपा है दर्द,

हर जीत के पीछे संघर्ष।

जीवन का यही है सच्चा मर्म,

त्याग से ही होता उत्कर्ष।



खोए बिना कुछ पाया नहीं जाता,

त्याग बिना सुख लाया नहीं जाता। 🌺



- Nensi Vithalani

Hindi Poem by Nensi Vithalani : 111993329

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now