पता है, पहाड़ों में सुकून क्यों होता है?
क्योंकि वो कभी अपनी जगह नहीं छोड़ते...
ना हालत से भागते हैं, ना किसी मौसम से डरते हैं।
धूप हो या बारिश, बर्फ की चादर हो या तूफान की
गड़गड़ाहट-
वो सब कुछ सहते हैं... चुपचाप।
बिना किसी शिकायत,
वो हर तकलीफ को अपनी खामोशी में समा लेते हैं,
और शायद इसीलिए...
वो हमें इतने अपने से लगते हैं।
शायद इसीलिए ही...
पहाड़ों में सुकून होता है।,,
Neha kariyaal✍️