परखना मत परखने में कोई अपना नहीं रहता
किसी भी आइने में देर तक चेहरा नहीं रहता

बड़े लोगों से मिलने में हंमेशा फ़ासला रखना
जहां दरिया समुंदर से मिला दरिया नहीं रहता

हज़ारो शेर मेरे सो गये काग़ज़ की क़ब्रों में
अजब मॉ हूं कोई बच्चा मिरा ज़िंदा नहीं रहता

मोहब्बत एक ख़ुशबू है हमेशा साथ चलती हैं
कोई इंसान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता

…….. बशीर बद्र
- Umakant

Hindi Shayri by Umakant : 111984271

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now