मां
करें निवेदन प्रभु से आज
खुशियां भर दे मां की झोली में आज
जन्म देकर किया उपकार
कैसे चूकाएं मां का उपकार आज
रख दूं मां के चरणों में संसार
मां है प्रभु के रूप में आज
जीवन में करें शांति से विचार
मां के चरणों में है संसार
शांति दया प्रेम परोपकार
सिखाए हैं मां ने मुझे आज
हृदय में होता है मां का वास
जीवन में मिलती हैं खुशियां खास
करें सृष्टि हम पर उपकार एक
करती है रचना हमारी मां आज
रचनाकार :- विनय कुमार पटेल