आज मैं शिव मंदिर गई
वहां बैठे नंदी महाराज के पास
तुम्हारे प्रेम की अर्जी दे आई
मैं जानती हूं
वो अर्जी अगर शिव जी के पास गई
तो भले अनसुना कर दे
पर अगर माता पार्वती के पास गई तो
वो जरूर स्वीकृत कर देंगी
क्योंकि वो जानती है
प्रेम में प्रतीक्षा का महत्व❤️
शुभ महाशिवरात्रि 😌