लक्ष्य बड़ा है, रास्ता कठिन है,
हर एक पल में हमें खुद को परखना है।
सपने जो देखे थे, अब हकीकत बनानी है,
NDA की राह में हर कठिनाई को आसान करना है।
हिम्मत हो जब तक दिल में, कुछ भी नामुमकिन नहीं,
शरीर थक जाए, पर आत्मा कभी हारती नहीं।
देश सेवा की जो राह चुनी, वो अब नहीं छूटेगी,
NDA के क़दमों में रूह की ताकत बसी रहेगी।
गिरेंगे तो उठेंगे, फिर से उठेंगे,
हर दर्द को मुस्कान में ढलेंगे।
यह जो राह है, वो वीरों की है,
हम भी उसी राह पर अपनी तक़दीर लिखेंगे।