पता नहीं सच है या झूठ पर … पर आज उबलते दूध को देखकर याद आया ।
मैंने एक बार कहीं पढ़ा था कि जब दूध उबलकर गिरने लगे तो वह ऊर्जा, पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक होता है तथा यह घर में सुख - समृद्धि आने का संकेत होता है । और मैं लगभग हर दिन अपने घर में सुख - समृद्धि लाती हूँ । 😂😂
सच में, संस्कार तो मेरे अंदर कूट - कूटकर भरे हैं पर कभी घमंड नहीं किया । 😉😜😜😎