हर वक़्त मुझे रुलाने कि
पूरी तैयारी में रहेता है
ये समय, कुछ लोग और शायद
मेरा नसीब भी.
फिर सोचते ही रह जाते हैं
ये तीनों कि,
इसमें ऐसा क्या है ?
जो हर हाल में
खुदको संभाल लेता है ?
पर उन्हें क्या मालूम की,
उपरवाले ने हम को
ये जो मनुष्य अवतार दिया है,
अब इससे ज्यादा खुशी की बात
और क्या हो सकती है, हमारे लिए ?
बस हमें तो इंसान का जन्म मिला है,
तो हर हाल में हमें,
इंसान बनके रहेंना है.
बाकी सब फिक्र छोड़कर,
हमारे जीवन में जैसा भी वक़्त आये,
हमें तो सिर्फ शुक्रिया अदा करना है प्रभु के सामने दो हाथ जोड़कर.
क्योंकि रास्ता जो भी हो, कैसा भी हो,
हमें किसी भी कीमत पर रुकना नहीं है
हमें तो सिर्फ
चलते रहेंना है,
चलते रहेंना है, और वो भी
मुस्कराते हुए 🙏👍🙏
क्योंकि
सपने दिये हैं जिसने...
वो रास्ता भी देगा👍👍👍