आज बहुत परेशान हूं मैं तेरे ना होने से.......
सब पास है लेकिन आप नहीं थे आज.....
ना जाने कैसी उदासी छाई थी मेरे मन में.......
जहां सब खुश थे यह सोच कर कि खुशी में साथ है हम...…..
ना जाने आपके ना होने की कमी से परेशान हूं मैं......
आज किसी ने नहीं कहा पुराने कपड़ों में क्यों बैठी है ले मैं तेरे लिए नए ले आया हूं.......
जब तोहफा ना मिलने पर रोने वाली में आज इतने तोहफो में भी खुश नहीं हूं.......
वो छोटी सी बात पर डांटने वाला भी कोई नहीं था........
वो आज तुझे हम सरप्राइज़ दे रहे है बताने वाला भी कोई नहीं था........
सब होते हुए भी खाली हाथ थी में ........
बहुत दूर होकर भी आज आपके पास थी मैं........
क्यों सच में जाना जरूरी था पापा..........
क्यों सच में हम सब को यूं छोड़ कर जाना जरूरी था पापा........
Miss you a lot papa........