Hindi Quote in Poem by JUGAL KISHORE SHARMA

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लफज-ए-अदब में बस उनका नशा था,
हुस्न ए दरबार हया ए फुन्न खुमार था।
जुल्फ-ए-परीशां का जो जादू था,
वो शब के अँधेरों हजार बार था

दिल-ए-बेकारार की जो हालात थी,
वो सिर्फ़ उनकी याद,
हर तारूफ में बस उनका ज़िक्र था,
गर रूसवा हजार बार था

गुलशन-ए-शब की वो रौशनी थी,
उनकी निगाह में जो असर था,
खामोशी में भी, मेरा दर्द चुप था,
शहर ए जमघट हजार बार था।

निगाह-ए-जादू में उनका साया था,
हर पल में बस उनका पाया,
लफ़्ज़-ए-शब में एक नशा था,
दिल को बहला हजार बार था ।

कहानी-ए-इश्क में जो नशा था,
वो उनकी अदाओं का असर था,
हर लम्हा में बस उनकी बात थी,
सरकारी नजराना हजार बार था ।

उनकी मुस्कुराहट का एक जादू था,
हर सांस में बस उनका नशा,
निगाह-ए-मस्त में जो असर था,
जाम-ए-गुल हजार बार था।

निगाह-ए-शब में जो चमक थी,
वो उनके हुस्न का जलाल था,
लफ़्ज़-ए-मोहब्बत में बस उनका ज़िक्र था,
क्या यही सवाल हजार बार था।

महफिल-ए-चिराग़ान अजब ग़रीब थी,
जब उनकी आई थी याद,
ईश्क-ए-नाफरमानहा उनका नाम था,
या रब्ब कुंतो हजार बार था ।

महफिल-ए-मुशायराह उनकी,
खामोशी में भी, था एक पैगाम,
लफ़्ज़-ए-शाहजहॉं में जो असर था,
तो मैययार हजार बार था।

दिल-ए-बेकारार का जो दर्द था,
वो उनकी याद में था बस,
निगाह-ए-शरमोहया में जो असर था,
दिखाया हजार बार था ।

सुबहो शाम को उनकी याद आई,
हर पल में बस उनकी थी याद,
खवाब-ए-जिंदगानी में जो असर था,
ब्हरहाल सजा हजार बार था ।

निगाह-ए-परसतिस का असर,
रह रह कर नशा क्यु था दिया,
उनके हुस्न-ए-जमाल में जो चमक थी,
जलाल हजार बार था।

हर पलयाद आई उनकी,
हया-ए-शफाकार में जो था असर,
मुझे गिला क्यु है लफज-ए-जिल्लत,
बचाया हजार बार था ।

ग़म को भी उन्होंने सुकून दिया था,
मुस्कुराहट का था जादू,
हर याद में लफज-ए-खाक,
हया-ए-फितरत हजार बार था ।
---

सप्रेम-स्वरचित मनोरजंन मनोरथपूर्ण भाव सहित
अकथ बस, नेपथ्य में बहुत कुछ सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक परिदृश्य के मांनिद अपने आप मन के भाव को जोडे-समस्या को कसौटी पर परखे, केवल चितंन योग्य, मय आंनन्द
© जुगल किशोर शर्मा-बीकानेर-9414416705

Hindi Poem by JUGAL KISHORE SHARMA : 111939815
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now