Hindi Quote in Shayri by RACHNA ROY

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मोहब्बत का तो एहसास नहीं हमको ,
तन्हाइयों ने हमें संभाला है ।
हर दर्द दुनिया का बना मेरा निवाला है ,
तुम्हें खुशियों ने तो हमें गम ने पाला है।।

जीवन में अपने प्यार ढूंढती हूं ,
जीने के लिए संसार ढूंढती हूं ।
रुलाया जिसने जिंदगी भर हमको ,
ना जाने क्यों उसे बार-बार ढूंढती हूं।।


पहली और आखरी यही चाहत है ।
तू खुश रहें आगोश में निकले दम मेरा,
पहली और आखरी यही चाहत है ।
तू खुश रहे सदा दुआ है मेरी ,
मैं आइना हूं मुझे टूटने की आदत है।
चाह कर भी दूर नहीं जा पाती हूं ,
आइना हूं बार-बार टूट जाती हूं ।
ऐ पत्थर मारने वाले जालिम ,
हर टुकड़े में तेरी तस्वीर पाती हूं।।

Hindi Shayri by RACHNA ROY : 111924795
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now