Hindi Quote in Story by महेश रौतेला

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लघुकथा:
गाँव में भनरा होता आया है हर साल। मेला लगा रहता है। जिसमें पशु बलि दी जाती है। फोन पर समाचार मिला कि इस साल पुलिस आ गयी मेले में पशु बलि रोकने के लिए। ग्राम सभा में दो पक्ष हो गये थे एक पशु बलि के विरोध में, दूसरा पक्ष में। पशु बलि नहीं हो पायी। जो लोग पशु बलि के पक्ष में थे उनका कहना था अब उनके परिवार के सदस्य नाचने लगे हैं। मैंने इस घटना को फोन पर अपने मित्र को बताया और कहा किसी की जान लेने से अपना भला कैसे हो सकता है! मित्र ने मेरे विचार से सहमति व्यक्त की। फिर बोले," इस साल मेरे ससुराल में वरधायी दी जाने वाली है जिसमें बाईस बकरियों की बलि दी जानी है। और वहाँ जाना है।"

* महेश रौतेला

Hindi Story by महेश रौतेला : 111915175
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now