#Ram
जय जय श्री राम
निश दिन करू तेरे नाम का जाप l
मासूम सा तेरा चहरा
सुबह शाम करू तेरे नाम का जाप ll
हनुमान के दिलों जान में हो बसते l
सीता के स्वामी, लक्ष्मण की दुनिया l
भरत के दिल और शत्रुघ्न के भाई l
जन्मोजन्म करू तेरे नाम का जाप ll
युगों बाद लौट कर आएं घर वापिस l
अवध में आएं जैसे दिवाली के दिन l
घर घर खुशी के दीपक जलाओ l
सदियों तक करू तेरे नाम का जाप ll
१९-१-२०२४
सखी
दर्शिता बाबूभाई शाह