आप अमर हो सकते हैं!
नहीं, कोई औषधि नहीं लगेगी
कोई उपचार नहीं करना है।
बहुत सरल उपाय है।
अगर आपको,
किसी कलाकार से प्रेम हो जाए तो!
उसकी रची हर रचना में,
बनाई हर तस्वीर में
आपके होने का आभास आपको होगा।
सिर्फ एक दिक्कत है,
आप जिस दिन उसे छोड़ कर जायेंगे
आपको कुछ समय की पीड़ा होगी,
मगर वो साहित्यकार, वो कलाकार
हर दफा, हर रोज़,हर बार
इक मौत मरेगा ।
जब जब वो आपको
अपनी कलम, अपनी भावनाओं से
अपनी कल्पनाओं द्वारा
कागज़ पर गढ़ेगा!