पल पल बदलते हैं यहां कैसे करें समझौता।
देख कर भी अनदेखा करते हैं यहां।
कैसे करें समझौता।
याद होकर भी कल भूल जाते हैं।
यहां कैसे करें समझौता।
ख्वाब दिखाकर नींद उड़ा कर जाते हैं।
यहां कैसे करें समझौता।
जिस मोड़ पर छोड़कर गए हैं,
वो मोड भूल जाते हैं।
यहां कैसे करें समझौता।
मेरी हर उम्मीद से उम्मीद छोड़ जाते हैं।
यहां कैसे करें समझौता।