है थोड़ी नादान झल्ली और पागल सी
डूबती मेरी ज़िंदगी में तिनके और साहिल सी
ना जाने कब क्या कर दे, है बडी पहेली
"एक ऐसी प्यारी सी लड़की है मेरी सहेली"
ऐसे तो बातें नहीं होती हमारी हर रोज
पर जब भी हो ना जाने कहां कहां से किस्से ले आते हैं खोज
हर हालात में वो हमेशा मेरे साथ खड़ी रहेगी
"एक ऐसी प्यारी सी लड़की है मेरी सहेली"
हँसना, रोना, रूठना, मनाना, हर चीज़ की है हमने साथ मे
है रखा हमेशा उसको ऊपर बाकी दुनिया सारी बाद मे
मेरे खिलाफ बोला गया एक शब्द नही सहेगी
"एक ऐसी प्यारी सी लड़की है मेरी सहेली"
माना एकदूसरे से बहोत दूर हैं हम
पर ये फ़ासलोंने नहीं किया कभी हमारा भरोसा कम
नही आता रोना मुझे लोगों के सामने पर उसके सामने ये आंखे अपने आप बहेंगी
"एक ऐसी प्यारी सी लड़की है मेरी सहेली"
बस यही कोशिश है रहे ये दोस्ती हमेशा कायम
जैसे द्वापर युग मे थे द्रौपदी और श्याम
अगर वो ना होती तों ना जाने में अपनी परेशानियाँ किसे केहती
"एक ऐसी प्यारी सी लड़की है मेरी सहेली"