English Quote in Microfiction by Purnima Kaushik

Microfiction quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

फिल्म डिवीजन......

भारत सरकार का अपना एक अलग फिल्म प्रभाग है, जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है | इसे स्वतंत्रता प्राप्ति के वर्ष बाद ही यानी 1948 को, मुंबई में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा स्थापित किया गया था | फिल्म प्रभाग की ओर से अनेक वृतचित्र (डॉक्युमेंट्री फिल्में) और समाचार चित्र तैयार किए जाते हैं | इनका प्रदर्शन प्रत्येक सिनेमाघरों के लिए आवशयक हैं | प्रदर्शन नहीं करने पर सिनेमाघरों के मालिक को दंडित किया जा सकता हैं |

इसके माध्यम से राष्ट्र के विभिन्न कार्यों में लगे लोगों को भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित करते हुए तथ्यों, घटनाओं एवं राष्ट्र की विभूतियों की निष्पक्ष तस्वीर प्रस्तुत करना है | इसके अतिरिक्त देश के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे सामाजिक, आर्थिक पहलुओं पर और राष्ट्रीय एकता, अस्पृश्यता उन्मूलन तथा परिवार कल्याण आदि अनेक मुद्दों पर जानकारी देना है | विदेशों में दिखाने के लिए फिल्म प्रभाग द्वारा निर्मित फ़िल्मों का उद्देश्य देश की यथार्थवादी तस्वीर प्रस्तुत करना और विदेशों में देश की नीतियों का उपयूक्त मूल्यांकन प्राप्त करना है | इसके अलावा प्रभाग का एक और उद्देश्य शिक्षा, संचार माध्यम के रूप में वृतचित्रों को समृद्ध एवं विकसित करना भी है |

फिल्म प्रभाग ने सरकार की नीतियों कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए कई फ़िल्मों का निर्माण किया हैं | कृषि, शिक्षा, बिजली, उत्पादन आदि क्षेत्रों और आदिवासी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्रो के निवासियों के विकासार्थ चलाए गए कार्यक्रमों का प्रचार करने के लिए फिल्मों के निर्माण के अलावा राष्ट्रीय महत्व की सामाजिक, आर्थिक समस्याओं, राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव, मदपान की बुराईयां, दहेज प्रथा, अस्पृश्यता, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश भक्ति, परिवार कल्याण आदि विषयों पर फिल्मों का निर्माण हो चुका है

फिल्म प्रभाग ने पाक्षिक समाचार पत्रिका का निर्माण जारी रखा है | रंगीन समाचार चित्र तैयार करके प्रदर्शन के लिए जारी किए जाते हैं | इसी के साथ फिल्म प्रभाग द्वारा दूरदर्शन के लिए भी समाचार चित्र तैयार किए जाते हैं | बता दें कि फिल्म प्रभाग में 17 विदेशी न्यूज रील संगठनों के साथ समाचारों के आदान प्रदान की पूरी व्यवस्था है | भारत सरकार का फिल्म प्रभाग अंतर्राष्ट्रीय न्यूज रील और न्यूज फिल्म एसोसिएशन का सदस्य भी हैं | कार्टून, फिल्म प्रभाग में एक अलग इकाई है | प्रभाग के पास वृतचित्रो और समाचार चित्रों के एनीमेशन तैयार करने के अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष चार कार्टून फिल्मों के निर्माण के लिए स्टाफ तथा उपकरण उपलब्ध हैं |

English Microfiction by Purnima Kaushik : 111887486
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now