तुम्हारी आँखों में नया जन्म
कई जन्मों के बाद सिर्फ
ऐक ही जन्म याद रहा
जब तुमसे प्रेम हुआ था
उस समय सिर्फ
तुम और हम ही थे
जल धरती वायु अग्नि ईश्वर '
पांचो की उपस्थित में
बाकी जन्मों में भी तुम ही
मेरी प्रेमिका बनोगी
ऐसा दादी कहती हैं
क्या से सिर्फ झूठा दिलासा हैं?
या मेरा जन्म फिरसे होगा?
तुम्हारी आँखों में?
निक राजपूत