कुछ हटके है तो जिंदगी, वज़ूद मेरा न मिला मुजे
फिर भी पलकों की हर ख्वाईश सिर्फ तुम्हारे लिए।
कामयाबी ना सही फिर भी दिल में हर एहसास,
जीवन के सफर की हर साँस सिर्फ तुम्हारे लिए।
अकेलेपन से दो दिलो के बीच का ये हमारा नाता,
गाता रहता हर कोना दिल का सिर्फ तुम्हारे लिए।
उम्मीद आह भरे मुमकिन हमारे लिए वाह करे,
सुबह की चाह से चाहत, वक़्त सिर्फ तुम्हारे लिए।
रूह से रूहानी हर एक पन्ने पर अपनी कहानी,
कलम से हर एक शब्द का जन्म सिफ तुम्हारे लिए।