वक्त आ गया है कुछ कर दिखाने का
देश के लिए जीने और मर जाने का
वक्त आ गया है कुछ कर दिखाने का...
सोचो जरा करो मन में विचार यह जीवन नहीं बार-बार
वक्त नहीं व्यर्थ में गवाने का
इतिहास में नाम अमर कर जाने का
वक्त आ गया है कुछ कर दिखाने का
देख मां के आंसू देख पिता के सपने
तेरी सफलता की आस में कब से बैठे हैं तेरे अपने
यह वक्त नहीं प्यार में पड़ जाने का
वक्त है अपनी लाइफ बनाने का
वक्त आ गया है कुछ कर दिखाने का...
जो देखे तूने सपने उन्हें सच बनाने का
जो किए वादे खुद से उन्हें अब निभाने का
जिस देश में तू ने जन्म लिया उस माटी का कर्ज चुकाने का
वक्त आ गया है कुछ कर दिखाने का
आलस को त्याग कर नींद पर विजय पाने का
मोबाइल को छोड़कर किताबों में लग जाने का
वक्त नहीं इंस्टा फेसबुक चलाने का
वक्त है अपना नाम बनाने का
वक्त आ गया है कुछ कर दिखाने का देश के लिए जीने और मर जाने का वक्त आ गया है कुछ कर दिखाने का..