Hindi Quote in Poem by नंदलाल मणि त्रिपाठी

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मधुमास -

सपनों अभिलाषा प्रतीक्षा अंतर्मन की सुंदर गहराई की परछाई प्रेम प्रवाह मधुमास।।

दर्पण सा वसंत खुशियों की सच्चाई सुगंध मधुमास हृदय स्पंदित करता आकर्षण अस्तित्व आधार मधुमास।।

हरियाली खुशहाली दर्पण लहलहाते खेत खलिहान मधुमासः सर्द गलन ठिठुरन में सिमटे लिपटे जीवन का चेतन जागरण मधुमास।।

शौर्य गान जीवन भाव भवना पर्व प्रधान कोयल की मधुर प्रातः बान यत्र यत्र सर्वत्र नव जीवन का भान मधुमास।।

लता गुल्म बृक्ष त्यागते पर्ण पुराने नव किसलय कोमल मुस्कान वीणा पाणी की वीणा झंकार बहती मंद वयार मधुमास।।

मित्र मित्रता प्रेम सरोवर की कल कल कलरव मधुमासः प्रेम प्यास आस विश्वास चमक चाँद चाँदनी सौर्य सूर्य की लाली मधुमास।।

खिलते पुष्प प्रेम अंकुरण महिमा महत्व मधुमास अल्हड़ मस्ती हस्ती नयन नैह बरसाती मधुमास।।

अवनि स्वर्ग सी उत्सव उत्साह उजियार मधुमास नदिया सागर आकाश झरने झील पहाड़ धरती के श्रृंगार जन जीवन उमंग तरंग का सांचार मधुमास।।

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उतर प्रदेश।।

Hindi Poem by नंदलाल मणि त्रिपाठी : 111864650
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now