कहते है जब मुसीबत आती है तो चारो दिशाओं से आती है , ऐसे मे उस इंसान का दिमाग काम करना बंध कर देता है,
दिमाग खोखला हो जाता है ओर दिल भी साथ नहीं दे पाता ऐसे मे वह अपनी अमूल्य जिंदगी को कोसता रहता है अपने नसीब को दोष देता है ,
पर मेरे प्यारे मित्रो जिंदगी तुम्हारे उन सब दुखो से कई ज्यादा बड़ी कोई दुख जिंदगी से बड़ा नहीं होता है तो अपने दिल ओर दिमाग को शांत रख कर उन दुखो से लडो,
ओर फिर आगे एक सुख का उजाला तुम्हारी राह देख रहा है।