English Quote in Poem by Shubh Tripathi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पूछा उसने हम मिलेंगे न एकदिन, पक्का न,
हमेशा के लिए बताओ ना।
तो जवाब क्या था सुनियेगा,
__________________________________________
एक दिन मेरी ही होगी तुम।
तुम्हारे साथ ही तो दिन दोपहर और रात होगी,
तुम्हारे साथ ही ज़िन्दगी की शुरुआत होगी,
भले ही अभी मेरे पास ना हो तुम,
मगर आने वाले कल में मेरी ही होगी तुम,

जरा भी घबराना मत,
एक दिन मेरी ही होगी तुम।

तुम्हारे साथ ही तो सुहाना हर एक पल होगा,
तुम्हारे साथ ही तो मुश्कुरना हमे संग होगा,
तुम्हारे साथ ही तो सजना सवरना और चमकना साथ होगा,
तुम बिल्कुल भी घबराना मत,
तुम्हारा निकाह मेरे ही साथ होगा,

इसीलिए बार बार बोलता हूं, जरा भी घबराना मत तुम,
एक दिन मेरी ही होगी तुम।

_शुभ त्रिपाठी

English Poem by Shubh Tripathi : 111855124
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now